फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विलांस सेल ने 30 मोबाइल किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सर्विलांस सेल की टीम ने गुमशुदा और चोरी गए 30 मोबाइल बरामद किए। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी रवि कुमार ने मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाइल सौंपे।
विज्ञापन

एसपी रवि कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि साइबर क्राइम, सर्विलांस सेल टीम ने जिले के भिन्न भिन्न स्थानों से चोरी हुए 30 मंहगे मोबाइल बरामद किए। जिनकी कीमत 4.35 लाख रुपये बताई जा रही है। मोबाइल स्वामी मनीष भदौरिया, आकाश, राजू पाल, डा. वीपी सिंह, सतीश कुमार, सुबोध कुमार, वीरेंद्र यादव, आदित्य सोनी, सुशील, अंकिता यादव, रईस, रिजवान, शैलेंद्र, राजकुमार, केशव प्रसाद सहित तीस लोगों को उनके मोबाइल सौंपे। जिसमें कुछ मोबाइल पुलिसकर्मी व महिला आरक्षियो के भी थे। मोबाइल पाकर लोगों ने पुलिस के कार्यो की प्रशंसा की। मोबाइल बरामद करने वाली टीम में प्रभारी सर्विलांस कुलभूषण सिंह, उपनिरीक्षक रामप्रकाश, सिपाही गौरव वाजपेयी, सुशांत, रोहित, वीर विक्रम, आलोक आदि रहें। एसपी ने पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें