फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर में कमरा अंदर से बंद कर किशोरी ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के चमेंड़ गांव में शनिवार को नाबालिग लड़की ने घर में ही कमरा बंद करके फांसी लगा ली। परिजन उसके आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन

चमेंड़ गांव निवासी चतुर सिंह परिवार के साथ दोपहर में मजदूरी करने खेतों में गए थे। घर में बेटी दीक्षा (17) अकेली थी। शाम को चतुर सिंह घर लौटे तो दीक्षा दिखाई नहीं दी। घर का एक कमरा बंद था। इस पर उन्होंने दरवाजा खोला, तो अंदर दीक्षा रस्सी के सहारे धन्नी से फंदे पर लटकती दिखी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। दीक्षा ने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। वह चार बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि दीक्षा के आत्महत्या की वजह साफ नहीं हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें