फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम मरगांया गांव में श्याम सिंह उर्फ सज्जू (28) ने बुधवार रात को घर के कमरे में लगे पंखे के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब श्याम सिंह के कमरे के दरवाजे नहीं खुले तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे से श्याम सिंह का शव उतारा।
विज्ञापन

मां रमाकांती ने बताया कि पुत्र बैटरी रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। विगत 8 माह पूर्व मृतक का विवाह साक्षी के साथ हुआ था। पति का शव देख कर साक्षी का रो- रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक शराब का लती था। बुधवार की रात भी शराब पी थी। लिहाजा मामला पारिवारिक कलह का भी हो सकता है। पंद्रह वर्ष पहले पिता ने भी फांसी लगा कर आत्महत्या की थी जबकि दो वर्ष पूर्व बड़े भाई की बीमारी से मौत हो गई थी। तीन भाइयों में मृतक दूसरे नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नही मिली है
--------
घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
कदौरा। विगत सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदनगर निवासी रामप्रकाश अपने पुत्र जितेंद (25)के साथ ट्रैक्टर द्वारा कदौरा डीजल लेने आ रहा था। ट्रैक्टर रामप्रकाश चला रहा था। कस्बे के बेरी रोड के समीप अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। जिसमें पिता-पुत्र दब गए थे। जितेंद्र की हालत गंभीर होने पर उरई से कानपुर रेफर किया गया था। बुधवार की रात इलाज के दौरान जितेंद की मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें