फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठे किराना दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आलोक पटेल ने मंगलवार शाम किराना दुकानदारों के यहां छापा मारा। दुकानदारों का आरोप है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किराना दुकानदारों से कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए और धन की मांग करते हुए अपशब्द भी कहे। इस पर दुकानदार भड़क गए। आक्रोशित किराना दुकानदारों ने सुमित विश्नोई की दुकान के सामने एकत्रित होकर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, कोतवाल अजय कुमार अवस्थी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझाने का प्रयास किया पर दुकानदार नहीं माने। बाद में एसडीएम राजेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच आश्वासन दिया। तब दुकानदार शांत हुए और जाम खुला।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्राइवेट गाड़ी से मंगलवार शाम कस्बा के हरिओम किराना दुकानदार के यहां पहुंचे। प्रोपराइटर से कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर उरई आने की बात कही। इसके बाद अधिकारी नैना किराना दुकानदार के यहां पहुंचे। प्रोपराइटर सुमित विश्नोई से कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर रुपये की मांग की। साथ ही चालक द्वारा दुकानदार से अपशब्द कहने पर दुकानदार भड़क गए। 24 किराना दुकानदार सुमित विश्नोई के दुकान में एकत्र हो गए। सभी ने सड़क पर जाम लगाकर सपा नेता राघवेंद्र सिंह की अगुवाई में एक घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने जमकर नारेबाजी की दुकानदारों का आरोप हैं कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा आए दिन रुपये की मांग की जाती हैं, न देने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जाती हैं। दुकानदार खाद्य सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में एसडीएम रामकुमार का कहना है कि व्यापारियों को उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपों की जांच की जाएगी। दोषी मिलने कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें