फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में पिकेट और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। एसपी रवि कुमार ने रविवार देर रात कोतवाली में अपराध समीक्षा की बैठक की। उन्होंने अभिलेखों की जांच की। साथ ही कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। सर्दी में उन्होंने पिकेट और गश्त बढ़ाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

एसपी शनिवार की रात कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर सुधार करने की नसीहत दी। साथ ही अभिलेखों की भी जांच की तथा एसआई के साथ बैठक करके लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इलाके में गश्त निरंतर किए जाने और जरूरी स्थानों पर पिकेट लगाए जाने के निर्देश दिए। चौकी इंचार्ज और बीट इंचार्जों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी पीड़ित कोतवाली आए उसे तुरंत न्याय मिले। महिलाओं की सुरक्षा पर भी उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें