कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बसीठ के मजरा गांव राजीपुरा में एक नव विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलता मिला। ग्राम राजीपुरा निवासी युवक अर्पण का विवाह ग्राम पिंडारी निवासी अंजली के साथ करीब आठ माह पहले हुआ था। रविवार सुबह करीब 11 बजे अंजली का शव कमरे में लगे पंखे से झूलता हुआ मिला। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अजीत सिंह का कहना है कि मृतका के मायके वाले अगर तहरीर देते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)