फीता काटकर जिला सूचना कार्यायल का शुभारंभ करतीं डीएम प्रियंका निरंजन।
- फोटो : ORAI
उरई। कलक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित जिला सूचना कार्यालय का शुक्रवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने जिला सूचना कार्यालय में बने कक्षों का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने कार्यालय व्यवस्थित मिलने पर सूचना अधिकारी की पीठ थपथपाई। कहा कि सूचना विभाग शासन-प्रशासन का एक महत्वपूर्ण विभाग है। इसके माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों को मीडिया के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अपर जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि वह शासन व जिला प्रशासन निर्देशन में बेहतर काम करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर डीएम ने परिसर में पौधे भी लगाए। इसके बाद नगर पालिका उरई द्वारा कलक्ट्रेट स्थित बार भवन के शौचालय कांप्लेक्स का जीर्णोद्धार निर्माण का शिलान्यास डीएम प्रियंका निरंजन ने किया। (संवाद)