फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने रोक दी पुष्पक एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर शुक्रवार की सुबह रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 पर घने कोहरे के चलते जाम लग गया। जिसकी वजह से रेलवे क्रासिंग बंद नहीं सकी। तभी मुंबई से लखनऊ की ओर जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस का समय हो गया। जाम के चलते सिग्नल न मिलने के कारण पुष्पक होम सिग्नल पर खड़ी हो गई। जो सात मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन

क्रासिंग पर तैनात गेटमैन ने इसकी सूचना उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात उप स्टेशन अधीक्षक एससी सोनी को दी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। डिप्टी एसएस ने इसकी जानकारी झांसी कंट्रोल रूम को दी। बाद में गेटमैन ने रिनियां गांव के ग्रामीणों की मदद से जाम को खुलवाया। इसके चलते ट्रेन भोर में 4.03 से लेकर 4.10 बजे तक यानी 7 मिनट खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। कोहरे के कारण पुष्पक को धीमी गति से आगे बढ़ाया गया। उधर, क्रासिंग के पास जाम लगने के कारण झांसी कानपुर सड़क मार्ग का यातायात भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने किसी तरह सड़क यातायात बहाल कराने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें