फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने दो सीटों पर बदले दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सपा ने मंगलवार को कालपी और उरई के प्रत्याशी बदल दिए हैं। देर शाम सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने भी इसकी पुष्टि कर दी। अब कालपी से विनोद और उरई से महेंद्र कठेरिया सपा के प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन

सोमवार को सपा ने जिले की तीनों विधानसभा पर प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। उरई सदर सीट से 2012 में विधायक रहे दयाशंकर वर्मा, कालपी से पूर्व मंत्री और बसपा से तीन बार विधायक रहे श्रीरामपाल को प्रत्याशी बनाया था। वहीं माधौगढ से इस बार नए चेहरे राघवेंद्र प्रताप सिंह को मौका दिया था। टिकट घोषित होने के बाद शाम से लोगों में चर्चाएं शुरू हो गई थीं। मंगलवार को टिकट बदलने की चर्चा तेज हो गई। दोपहर से लोग उरई सदर से महेंद्र कठेरिया और कालपी से विनोद चतुर्वेदी के टिकट होने का दावा करते हुए सोशल साइट्स पर पोस्ट करने लगे। हालांकि देर शाम सपा जिलाध्यक्ष ने पुष्टि कर दी है। हाईकमान ने कालपी और उरई सदर से प्रत्याशी बदल दिए है। कालपी से विनोद और उरई से महेंद्र कठेरिया अब सपा प्रत्याशी होंगे।
सपा ने दूसरी बार बनाया प्रत्याशी
सपा के उरई सदर से प्रत्याशी बनाए गए महेंद्र कठेरिया को सपा ने दूसरी बार प्रत्याशी बनाया है। पिछली बार महेंद्र कठेरिया भाजपा प्रत्याशी गौरीशंकर वर्मा से चुनाव हारकर दूसरे नंबर पर रहे थे। महेंद्र कठेरिया बिरादरी से आते है। उन्हें पिछली बार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मौका दिया था। मोदी लहर के चलते वह भाजपा प्रत्याशी से हार गए थे।
विज्ञापन

उरई सदर से विधायक रहे विनोद कालपी से लड़ेंगे
कालपी से सपा प्रत्याशी बनाए गए विनोद चतुर्वेदी एक बार उरई सदर से कांग्रेस के टिकट पर विधायक रह चुके है। वह पिछली उन्होंने माधौगढ़ से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन सफलता नहीं मिली थी। पिछले दिनों उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण की थी और कालपी से दावेदार ठोक दी थी। कल सपा ने श्रीराम पाल को प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन आज विनोद चतुर्वेदी ने लखनऊ जाकर अपना टिकट पक्का कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें