फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर पानी की टंकी को ध्वस्त करने की कवायद शुरू

विज्ञापन
जर्जर टंकी को ध्वस्त करने के लिए लगाई जा रही बांस बल्लियां। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। नगर के मुख्य बाजार की जर्जर पानी की टंकी को गिराने की कवायद नगर पंचायत प्रशासन ने शुरू कर दी है। मंगलवार को मजदूरों ने बल्लियां बांधनी शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन

कस्बे में पेयजल की किल्लत दूर करने के लिए जल संस्थान ने मुख्य बाजार में 30 साल पहले पानी की टंकी का निर्माण कराया था। एक दशक से टंकी जर्जर हो जाने के कारण पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। जर्जर टंकी के गिरने का डर था। टंकी के पास 5 से 10 मीटर की दूरी में परिषदीय विद्यालय, इंडियन बैंक, नगर पंचायत कार्यालय, शाही जामा मस्जिद व सब्जी बाजार आदि हैं, जहां चहलपहल रहती है। अमर उजाला ने 21 जनवरी को खबर प्रकाशित कर नगर पंचायत प्रशासन को चेताया था। जिसका संज्ञान लेते हुए अब टंकी को ध्वस्त कराने के आदेश जारी किए गए हैं।
नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि टंकी ध्वस्त का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में हो चुका था। टंकी के आसपास मौजूद दुकानदारों को हटवा कर जगह खाली करा दी गई है। जल्द टंकी को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर की पीडीएफ।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें