फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन पर चाकू रख बैंक के बाहर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। ‘सिस्टम’ पर नाराजगी जताते हुए सिरफिरे युवक ने शनिवार दोपहर बैंक परिसर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। माइक पर नारेबाजी के बाद गर्दन पर चाकू रखकर उसने आत्महत्या की चेतावनी दी। बाद में पुलिस उसे थाने ले जाकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव गनेशपुरा थाना नदीगांव निवासी 45 वर्षीय रवींद्र पुत्र केपी नायक शनिवार दोपहर लगभग एक बजे रेलवे क्रासिंग के पास स्थित पीएनबी बैंक की मुख्य शाखा के बाहर चबूतरे पर खड़ा हो गया। रवींद्र हाथ में माइक भी थाम रखा था। माइक से जैसे ही बोलना शुरू किया तमाशबीनों की भीड़ लग गई। इस दौरान बैंक प्रबंधन से लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जमकर भड़ास निकालते हुए नारेबाजी की।
कुछ देर बाद अपने थैले से चाकू निकाल कर गर्दन पर रखकर खुदकुशी की धमकी देने लगा। इस दौरान मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस उसे करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद काबू में कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें