कदौरा। ब्लॉक क्षेत्र के मवई अहीर गांव में अशरफी क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच शनिवार को काशी खेरा और तिरही के बीच खेला गया। तिरही की टीम ने आठ विकेट से काशी खेरा को मात दी।
टॉस जीतकर तिरही की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी काशी खेरा की टीम ने 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 60 रन का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से आकाश ने 19 और मोनू ने 18 रन बनाए। तिरही की ओर से बाबू व अनस ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी तिरही की टीम ने तीन ओवर चार गेंद में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
तिरही की तरह से वासिद ने नौ गेंद में चार छक्के व एक चौके की मदद से 29 रन बनाए। वासिद को मैन ऑफ मैच दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष रोजगार सेवक संघ रहमत खान व प्रधान भूपेंद्र यादव ने उद्घाटन किया। इस मौके पर मुहम्मद खान, सुबील खान, हरेंद्र यादव, अजीत यादव आदि मौजूद रहे।