फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की सेवा करना पुनीत कार्य. डॉ चंद्रपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कृभको के चेयरमैन डॉ चंद्रपाल यादव ने कहा कि गरीबों की सेवा करने से बड़ा पुनीत कार्य कोई नहीं है। हर वर्ग के धनाढ्य लोगों को गरीब जनता की सेवा करने के लिए आगे आने की जरूरत है। वह हरदुआ में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के नाते संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

ग्राम हरदुआ में पूर्व बारसंघ अध्यक्ष सूरज सिंह यादव की ओर से पिछले 11 वर्षो से अपने पिता की पुण्यतिथि पर गरीबों को कंबलों का वितरण किया जाता है। इस वर्ष भी 11 सौ गरीबों को कंबल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि डॉ यादव ने कहा कि सूरज सिंह यादव उनके बालसखा हैं। जो कि हर वर्ष अपने पिता की पुण्यतिथि पर गरीबों को कंबलों का वितरण करते हैं। गरीबों की सेवा करने से बड़ा कार्य कोई नहीं है। अध्यक्षता जयनारायण यादव ने और संचालन अधिवक्ता बृजराज सिंह रिछारा ने किया। इस दौरान सूरज सिंह यादव, गौरव यादव, साहब सिंह, भारत सिंह, शिवसिंह, राम प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें