फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक नगर पालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष बैकुंठी देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभासदों ने नगर में विभिन्न विकास कार्य कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक पालिका सभागार में एसडीएम कौशल कुमार की मौजूदगी में हुई। जिसमें सपा के सभासद अरविंद यादव ने कहा कि जिन भवनों के नक्शे पास हो चुके है उनकी लिस्ट नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाए, जिससे लोग परेशान न हो। सफाई इंस्पेक्टर को शासन के निर्देशानुसार चार्ज दिए जाने की मांग की गई। मुख्य बाजार में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसटीवी कैमरे लगवाए जाने की मांग की गई। भाजपा सभासद अतुल सिंह चौहान ने कहा कि दुर्गा मंदिर के समीप दोनों ओर यात्री प्रतीक्षालय बनवाया जाए। एमएसवी इंटर कालेज के मैदान में लाइटें लगवायी जाए। पालिकाध्यक्ष ने सभी से नगर के विकास के लिए सहयोग की अपील की। इस दौरान लेखाकार हरिभूषण सिंह ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। एसडीएम कौशल कुमार ने कहा कि सभसदों द्रारा विकास कार्य के जो मुद्दे उठाए गए है उन पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अवर अभियंता बृजेन्द्र शंखवार, सभासद भारत सिंह, श्याम यादव, सुनील गुप्ता वहीद, हासिम अलीए मंटू विश्नोई, धीरू, अखिलेश सहित कई सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें