फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी की परीक्षा में अनुराधा की 704 वीं रैंक

विज्ञापन
अनुराधा को मिठाई खिलाती मां रामरती - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। यूपीएससी की परीक्षा में जालौन की बेटी अनुराधा शाक्य की 704वीं रैंक आई है। बेटी की इस सफलता पर अनुराधा के माता-पिता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि यूपीएससी 2020 की परीक्षा में शहर के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी अनुराधा शाक्य ने 704 वी रैंक के साथ सफलता हासिल कर मान बढ़ाया है। अनुराधा के पिता शिवचरन लेखपाल है और मां रामरती गृहणी है। अनुराधा के दो छोटे भाई हैं। इसमें से एक इंजीनियरिंग कर रहा है दूसरा ग्रेजुएशन। अनुराधा ने इंटर की परीक्षा उरई के नवोदय विद्यालय से पास की थी। इसके बाद उन्होंने जेएनयू में एडमिशन लिया और ग्रेजुएशन के साथ एमए पास किया वर्तमान में भूगोल से पीएचडी कर रही। अपनी सफलता का श्रेय मां-बाप के साथ अपने गुरु आज कुछ दोस्तों को दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ बड़ा करना हो तो आपको धैर्यवान बनना होगा। हार न माने। तब किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। और अब यह गुजरे जमाने की बात हो गई की बेटियां हैं तो घर में रहे। अब तो बेटियां देश के हर कोने में जाकर देश की सेवा कर रही है। वहीं बेटी की सफलता पर मां का कहना है कि बेटियां किसी से कम नहीं है। समाज की हर बेटी को कुछ ऐसा काम करना चाहिए। आज बेटी की इस कामयाबी पर हम गर्व महसूस कर रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें