फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पैकेज:::स्कूल का पहचान पत्र दिखाकर किशोर-किशोरी लगवा सकते हैं टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जनपद के 15 से 18 साल के किशोर स्कूल का पहचान पत्र दिखाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। उनके लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता नहीं है।
विज्ञापन

किशोरों के टीकाकरण के लिए स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण बूथ बनाए जा रहे है। उन पर लगातार वैक्सीनेशन तेजी से कराने के डीएम प्रियंका निरंजन ने आदेश जारी किए हैं। सीएमओ ने बताया कि पूरे जिले में 15 से 18 साल तक के 1,18,528 किशोरों का टीकाकरण किया जाना है। अभी तक 33 हजार किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है। शेष के टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बच्चे नजदीकी बूथ पर जाकर टीकाकरण करा सकते हैं। टीकाकरण को लेकर किसी तरह का भ्रम न पालें। यह सभी के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है।
-----------
नोडल अधिकारी बच्चों को कर रहे हैं प्रेरित
डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि बच्चों के टीकाकरण के लिए स्कूलों में कैंप लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से माइक्रो प्लान बनाकर विद्यालयों में कैंप लगाए जा रहे है। इसके लिए प्रधानाचार्यों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने विद्यालय में कैंप लगवाकर अधिकांश किशोरों का टीकाकरण कराएं। इसके अलावा शिक्षकों को भी नोडल अधिकारी बनाकर बच्चों और उनके अभिभावकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने में लगाया गया है। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग शिक्षकों की ड्यूटी नोडल अधिकारी के रूप में लगाई गई है और उन्हें जिम्मेदारी देकर शत प्रतिशत बच्चों के टीकाकरण कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
ब्लाक व शहरी क्षेत्रों में 118528 किशोर चिह्नित
जिले में कुल 1,18,528 किशोर चिह्नित किए गए हैं। डकोर ब्लाक में 10798, कोंच पिंडारी में 12821, कोंच अरबन में 3744, नदीगांव ब्लाक में 12115, छिरिया जालौन में 8776, जालौन नगरीय में 3990, रामपुरा ब्लाक में 7845, कुठौंद ब्लाक में 9705, माधौगढ़ ब्लाक में 9483, महेबा ब्लाक में 8490, कालपी नगरीय में 3622, कदौरा ब्लाक में 13816, उरई मुख्यालय में 13413 बच्चे चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें