उरई। जिले में शुक्रवार को 11 कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की सक्रिय केसों की संख्या 40 हो गई है। कोरोना के लगातार बढ़ रहे केसों को लेकर हड़कंप है। अब तक कोरोना से 201 लोगों की मौैत हो चुकी है। शुक्रवार को जो नए केस मिले है, उनमें तीन केस राजकीय मेडिकल कालेज के हैं। जिला प्रशासन की ओर से देर शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 1538 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ ने लोगों को सतर्कता बरतने और वैक्सीनेशन कराने पर जोर दिया है। (संवाद)