फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज्जो की सब्जी रोटी को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
प्रथम स्थान पानी वाली रसोइया सज्जो को प्रशस्तिपत्र देते बीएसए। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिलास्तरीय मिड-डे मील रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को डकोर ब्लाक के कन्या कंपोजिट विद्यालय में हुआ। प्रतियोगिता में 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल ने डकोर ब्लाक में इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदाबाद की रसोइया सज्जो की सब्जी, रोटी को पहला स्थान दिया। दूसरा स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुरी ब्लाक जालौन की कल्पना देवी को मिला। उन्होंने सब्जी, चावल बनाया था। तीसरे स्थान पर कोंच ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय चमरऊवा की रानी देवी रहीं। उन्होंने तहरी बनाई थी।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर और निर्धारित मेन्यू के अनुसार मिड-डे मील मिलना चाहिए। प्रतियोगिता में मेन्यू के अनुसार जो भोजन बनाया गया है, वह सराहनीय है। जिला समन्वयक मिड-डे मील अजातशत्रु राजपूत ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 64 आवेदन आए थे। इसमें 30 आवेदनों को चयनित किया गया। 11 प्रतिभागी गैरहाजिर रहे। निर्णायक मंडल में बीएसए, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य, जिला अस्पताल की मनोचिकित्सक डॉ. अर्चना विश्वास, कुक आदिल शेरयार व प्रधान शामिल थे। प्रथम स्थान जीतने वाले को 3500 रुपये, दूसरे स्थान पर 2500 और तीसरे स्थान पर 1500 रुपये की चेक और प्रशस्तिपत्र दिया गया। बीएसए प्रेमचंद यादव ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रुप में 500-500 रुपये दिए गए।
-----------------------
कोचिंग के लिए 15 तक करें आवेदन
उरई। जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रदेश के आर्थिक रूप से पिछड़े, मेधावियों को सिविल सेवा परीक्षा, एनडीए, सीडीएस, आईआईटी, जेईई, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए प्रवेश पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होंगे। इसकी अंतिम तिथि 15 मई है, जबकि 18 मई को परीक्षा होगी। (संवाद)
विज्ञापन

---------------------
ऋण के लिए अंतिम तिथि आज
उरई। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) सत्यम त्रिपाठी ने बताया कि नगरीय क्षेत्र दुकान निर्माण योजना लॉड्री, डाइक्लीनिंग योजना एवं टेलरिंग शॉप योजना में कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत स्वरोजगार के लिए 50 हजार से लेकर 15 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध होगा। टेलरिंग शॉप के लिए 10 हजार रुपये का ऋण मिलेगा। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि बुधवार यानी 11 मई है और आवेदकों के चयन साक्षात्कार 13 मई को होगा। (संवाद)
--------------------
शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए समयसारिणी तय
उरई। जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए समयसारिणी जारी कर दी गई है। इसमें छात्रावृत्ति डाटा अपलोड करने की अंतिम तिथि 6 जून है। पहले चरण का डाटा 13 जुलाई तक मुख्यालय भेजा जाना है। इसमें लापरवाही बरतने वाले शिक्षण संस्थान खुद जिम्मेदार होंगे। (संवाद)
---------------------
बच्चों को पढ़ाने में मदद करेंगे
उरई। बेसिक शिक्षा विभाग में प्रथम एजूकेशन फाउंडेशन संस्था व नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से ब्लाक डकोर के गांव व्यासपुरा में कैंप का शुभारंभ किया गया। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र रविदत्त ने बताया कि इस मुहिम में ग्रामस्तर के स्वयंसेवकों का सहयोग लिया जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से एक लंबे समय के बाद स्कूल दोबारा खुले हैं। ऐसे में हम सभी बच्चों की मदद करें। गांव व्यासपुरा में समर कैंप का शुभारंभ व्यासपुरा के प्रधानाध्यापक रामअवतार निरंजन ने किया। प्रथम संस्था के सुनील कुमार ने समर कैंप के उद्देश्य व सफल बनाने के लिए बातचीत की। इस मौके पर प्रथम संस्था से सुनील कुमार, अतुल त्रिपाठी, शिवम, अमित सिंह, मुलायम सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-----------------
प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी होनी चाहिए
राजकीय इंटर कालेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में स्काउट गाइड व रेडक्रॉस सोसायटी के तीन दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। पहले दिन स्काउट गाइड प्रार्थना, सरस्वती पूजन, व अतिथि को स्कार्फ व बैज लगाकर कार्यक्रम हुआ। इसमें शहर के छह विद्यालयों के 60 स्काउट गाइड छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए प्राथमिक चिकित्सा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताईं। कहा कि प्राथमिक चिकित्सा के बारे में सभी को जानकारी होनी चाहिए। दूसरे सत्र में स्काउट गाइड छात्र-छात्राओं को रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा भेजे गए ट्रेनर दिलीप कुमार सोनी ने प्राथमिक चिकित्सा से जुड़ी जानकारियां दीं। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. नरेश वर्मा, युद्धवीर कंथारिया, लक्ष्मणदास बाबानी, स्काउट गाइड के सचिव डॉ. राकेश निरंजन, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट मुकेश बाबू सक्सेना, कुलदीप गुप्ता, शैलेश उपस्थित रहे। अंत में जीआईसी के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें