फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन : मौत के दरिया से एक दोस्त को बचा लिया, दूसरे को तलाश रहीं निगाहें

Mon, 02 Aug 2021 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जालौन

सार

सिकरीराजा गांव के ही अमित कुमार (19) व उसका छोटा भाई विवेक (16) अपने दोस्त पंकज के साथ जालौन में बिजली की फिटिंग का काम करने के लिए गए थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे लिए उठाई गई मिट्टी के स्थान पर गड्ढा में भरे पानी में दो दोस्त फिसले जिसमें एक को तो तीसरे दोस्त ने निकाल लिया जबकि दूसरा उसी में डूबा गया। लगभग दो घंटे बाद भी उसका पता नहीं लगा। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी राजाराम पटेल के रोड से सटे खेत से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए मिट्टी उठाई गई थी। उक्त स्थान पर काफी गहरा गड्ढा हो गया था जिसमें बारिश का पानी भर गया। सिकरीराजा गांव के ही अमित कुमार (19) व उसका छोटा भाई विवेक (16) अपने दोस्त पंकज के साथ जालौन में बिजली की फिटिंग का काम करने के लिए गए थे। 

शाम को करीब साढ़े 6 बजे वह तीनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में कीचड़ होने के चलते वह उक्त गड्ढे के पास रूककर कीचड़ साफ करने लगे। तभी किनारे की मिट्टी धसकने से अमित और विवेक मिट्टी के साथ गड्ढे में चले गए। पंकज ने विवेक का हाथ पकड़कर उसे तो बाहर खींच लिया। लेकिन वह अमित को नहीं पकड़ सका। 
विज्ञापन


अमित देखते ही देखते गड्ढे में डूब गया। जिसके बाद विवेक व पंकज ने गांव पहुंचकर सूचना दी। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व गोताखोर दो घंटे की मशक्कत के बाद भी उसे नहीं खोज पाए। उक्त संदर्भ में कोतवाल से मोबाइल से संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें