उरई। भारत विकास परिषद बुंदेलखंड की ओर से प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के सभागार में किया गया। इसमें प्रथम स्थान सरस्वती विद्या मंदिर उरई टीमों ने कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान वरिष्ठ वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर कोंच एवं कनिष्ठ वर्ग में भानु देवी सरस्वती विद्या मंदिर झांसी की टीम ने स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में ललितपुर से दो, झांसी से व जालौन से चार-चार टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम रीजन में होने वाली प्रतियोगिता में बुंदेलखंड प्रांत का प्रतिनिधि करेगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरबी श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों को देश व भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी होती है। विजयी टीम के सभी बच्चों को प्रशस्तिपत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान झांसी से स्वप्निल मोदी, उषा सेन, उरई से डॉ सीपी गुप्ता, डॉ शोभित गुप्ता, अजय महतेले, लखनलाल, राजीव रेजा एवं ललितपुर झांसी की शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संजय अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष अजय इटौरिया, विनय गुप्ता, जीवनराम गुप्त, गोपालकृष्ण अवस्थी, डॉ शोभित गुप्ता, अश्वनी पुरवार, कल्पना, रीता, पूनम महतेले, रजनी आदि रहे। संचालन राघवेंद्र कनकने ने किया।