फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों के विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई

विज्ञापन
कलक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी करतीं सपा की महिला पदाधिकारी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। समाजवादी पार्टी के प्रदेशीय आह्वान पर जिले भर में तहसील स्तर पर भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में सपाइयों ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की। सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन

उरई में पूर्व पालिकाध्यक्ष जालौन मानसिंह वर्मा के आवास पर सपाई इकट्ठे हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। गेट बंद होने से यह नारेबाजी करने लगे। गेट के अंदर घुसने का प्रयास किया। यहां मौजूद पुलिस बल ने गेट के अंदर नहीं घुसने दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने गेट पर पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन लिया। इसमें कहा गया कि कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। कई मौतें हो चुकी हैं। अस्पतालों में इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा झूठा साबित हुआ है। अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से नष्ट फसलों के लिए किसानों की क्षतिपूर्ति का तत्काल प्रबंध होना चाहिए। अपराधों की रोकथाम हो। महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं पर प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई की जाए। जेल में बंद सपा नेताओं को जल्द रिहा किया जाए।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव, आनंद यादव, वीरेंद्र यादव, महेंद्र कठेरिया, जीवन वाल्मीकि, महेश विश्वकर्मा, अतर सिंह, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष फरहत उल्ला, छात्रसभा के जिलाध्यक्ष हिमांशु ठाकुर, भानुप्रकाश, वेदप्रकाश यादव, शबीउद्दीन, भानु राजपूत, संतोष कोरी, जमालुद्दीन, प्रताप यादव, सुरेंद्र बजरिया, मांडवी निरंजन, रेखा परिहार, शफीकुर्रहमान कश्फी, कुसुम सक्सेना, डॉ महेश द्विवेदी, जयशंकर द्विवेदी, कमलेश निरंजन, संजय पटेल, जयदेव यादव, चंद्रप्रकाश यादव, सलमान सिद्दीकी आदि रहे। वहीं सपा के प्रदर्शन को देखते हुए कलक्ट्रेट परिसर के अंदर और बाहर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इन्होंने प्रदर्शनकारी सपाइयों को कलक्ट्रेट के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। वहीं जीवन वाल्मीकि अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी केस वापस लिए जाएं
माधौगढ़। सपा कार्यकर्ताओं ने दीपराज गुर्जर व प्रबल प्रताप सिंह की अगुवाई में राज्यपाल को संबोधित 18 सूत्री ज्ञापन एसडीएम सालिकराम को सौंपा। ज्ञापन में किसान, मजदूरों की समस्याओं के निदान की मांग की गई। इसके अलावा सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं पर लगाए गए फर्जी केस वापस कर उत्पीड़न बंद करने की मांग की गई। कहा गया कि राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए आजीविका की व्यवस्था न कर सके, तब तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। इस दौरान अमर सिंह, राजकुमार, हेमंत प्रजापति, आशुतोष दुबे, विक्रम यादव, कपूर यादव, राजू चिरा, सत्यपाल कुशवाहा, गजेंद्र सेंगर, दीपू सेंगर, जितेंद्र यादव, जंगबहादुर, नाथूराम, सौरभ, छोटे सिंह, वीरसिंह, अनेक सिंह, राकेश,अर्जुन, गुड्डू यादव, उमेद सिंह, अनूप राठौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें