फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के ब्रेक शू में लगी आग, वैगन हटाकर भेजी गई

विज्ञापन
कालपी स्टेशन पर मालगाड़ी के ब्रेक शू में लगी आग। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। झांसी- कानपुर रेलवे ट्रैक पर कालपी रेलवे स्टेशन के पास कानपुर की ओर से कोयला लादकर जा रही ललितपुर स्पेशल मालगाड़ी के एक वैगन का ब्रेक शू जाम हो गया। इससे चक्के में आग लग गई। उसरगांव रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को रोककर वैगन हटाया गया। साढ़े सात घंटे मालगाड़ी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

कानपुर की ओर से कोयला लादकर झांसी की ओर जा रही ललितपुर स्पेशल मालगाड़ी रविवार रात करीब 12 बजे चौरा स्टेशन से गुजर रही थी। चौरा स्टेशन मास्टर ने कालपी स्टेशन के डिप्टी एसएस ओपी शाह को बताया कि मालगाड़ी के बीसवी वैगन के एक्सल से चिंगारी निकल रही है। इस पर रात 12:07 बजे मालगाड़ी को कालपी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र की सहायता से ब्रेक शू में लगी आग को बुझाया। यहां ट्रेन करीब एक घंटा 40 मिनट खड़ी रही। चालक व गार्ड ने ट्रेन का निरीक्षण कर कंट्रोल को अवगत कराया। इसके बाद पौने दो बजे मालगाड़ी रवाना हुई। उसरगांव रेलवे स्टेशन पर रात करीब दो बजे ब्रेक शू की जांच की गई। यह फिर से गर्म होने लगा था।
इस पर कंट्रोल के आदेश पर इस वैगन को मालगाड़ी से हटाकर सोमवार सुबह करीब सवा छह बजे उसरगांव स्टेशन की साइडिंग में रखा गया। मालगाड़ी के दोनों भागों को जोड़कर करीब साढ़े सात बजे रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर ओपी शाह ने बताया कि मामले से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें