फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं के प्रति खत्म हो भेदभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार (उरई)। ‘यदि 12वीं तक शिक्षा निशुल्क और अनिवार्य कर दी जाए तो अनेक छात्राएं जो निजी स्कूलों की महंगी फीस न देने पाने से बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती हैं, वह आगे की शिक्षा पूरी कर सकेंगी’। यह बात राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 500 से अधिक बालिकाओं ने प्रधानमंत्री के नाम लिखे पोस्ट कार्ड में कहीं।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिले भर के शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम हुए। सिरसा कलार कस्बे की छात्राएं प्रधानमंत्री को लिखे पत्र डाकघर मदारीपुर में डालने आईं थीं। छात्रा हेमपाल, रश्मि, रागिनी, नेहा, राधा, खुशबू, सोनम, रक्षा, राखी व रिहाना मंसूरी ने शिक्षा में सुधार की मांग की। प्रयास जन उत्थान समिति, बहुजन फाउंडेशन, स्कोर नेटवर्क की ओर से दमरास, मल्थुआ, नौरेजपुर, सिरसा, मंगरौल, जहटौली, गहपुरा, मदारीपुर, चाखी, जखा आदि गांवों से 500 से अधिक लड़कियों ने पोस्टकार्ड के माध्यम से अपनी बात रखी।
महिला कल्याण विभाग के कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी अल्कमा अख्तर ने कहा कि यह बालिकाओं के प्रति भेदभावों को रोकने, उन्हें शिक्षित कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से किया जाता है। उन्होंने महिला कल्याण विभाग से संचालित योजनाएं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 की जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. ममता स्वर्णकार ने बाल विवाह अधिनियम, कन्या भ्रूण हत्या, हेल्पलाइन लाइन नंबरों व बाल अधिकारों के विषय में जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता अलीम ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करके ही बालिकाएं आगे बढ़ सकती है। इस दौरान स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकेडमी प्रबंधक अब्दुल अजीज, तस्कीन कौशर, सबीना परवीन, जैनब फातिमा, जीनत फतिमा, गजाला, रेश्मा, ऊषा, अंजुम, किरन, रानी आदि मौजूद रहे।
बालिकाओं को हर दिशा में आगे बढ़ाएं
माधौगढ़। तहसील परिसर पर नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बालिका शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं को हर दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डिकौली, हैदलपुरा, जमरेही अव्वल आदि गांवों की लगभग आधा सैकड़ा बालिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान राजीव कुमार गुप्ता, शीलमा, रचना, रामसिंह आदि रहे। संवाद
कन्या भ्रूण हत्या के बारे में दी जानकारी
उरई। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला अस्पताल परिसर से रैली निकाली गई। रैली को सीडीओ डॉ एके श्रीवास्तव व सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान गोष्ठी में कन्या भ्रूण हत्या कानून के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी में डॉ गरिमा तिवारी, डॉ एसपी सिंह ने विचार रखे। सीएमएस डॉ अविनेश कुमार ने आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें