फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध को लिफ्ट देकर 15 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बैंक में कैश जमा करने जा रहे वृद्ध को लिफ्ट देकर बाइक सवारों ने उनके 15 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम निस्बापुर निवासी गयादीन ने तहरीर में बताया कि वह मंगलवार को गांव के बाहर कदौरा स्थित बैंक में 15 हजार रुपये जमा करने जा रहे थे। गांव के बाहर वह सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी गांव मझवार निवासी युवक बाइक से अपने साथी के साथ आया और बोला कि वह लोग कदौरा जा रहे हैं, उन्हें (पीड़ित) भी छोड़ देंगे।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उनके मना करने के बाद भी बाइक सवारों ने जबरन उन्हें बैठा लिया। करीब एक किमी. ले जाने के बाद सुनसान स्थान पर उतार दिया। उनकी जेब में पड़े रुपये छीन कर भाग गए। किसी तरह वह घर पहुंचा और परिजनों को सारी बात बताई। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है। जानकारी की जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें