फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर की गंदगी वाटर सप्लाई के साथ घरों तक पहुंच रही

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नगर की सड़कों पर बह रही सीवर की गंदगी से नागरिक परेशान हैं। सालों पुरानी इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं होने के कारण अब विकराल रूप ले चुकी है। हालात यह हैं कि वाटर सप्लाई के माध्यम से सीवर लाइन की गंदगी घरों में पहुंच रही है। इस समस्या को लेकर मंगलवार को मोहल्ला सुभाष नगर निवासी नागरिकों ने एसडीएम राजेश सिंह से शिकायत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सुभाषनगर के कुलदीप सोनी, कृष्णकांत तिवारी, श्रीनारायण दीक्षित, सुनील दुबे आदि ने मंगलवार को एसडीएम के दोबारा शिकायत करते हुए कहा कि पानी की सप्लाई के साथ सीवर की गंदगी उनके घरों में पहुंच रही है। जिसके चलते उन्हें हैंडपंपों के सहारे पीने के पानी की पूर्ति की जा रही है। इधर, इसी मोहल्ले में रामस्वरूप रावत स्कूल के पास सीवर बह रहा है। मेन रोड पर अधिकांश जगह सीवर का यही आलम है। पटेल नगर में डॉ. बलराम के पास, तिलकनगर में सिद्धेश्वर मंदिर के पास भी सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। एसडीएम ने जल संस्थान के अवर अभियंता को समस्या का जल्द निदान करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें