फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun UP Big Road Accident News: डीसीएम ने बाइक में टक्कर मारी, जीजा-साली की मौत, एक घायल

Sat, 21 Aug 2021 05:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
यूपी: रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-कानपुर हाईवे पर बाइक से जा रहे दंपती समेत तीन लोगों को डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिसमें महिला और उसके जीजा की मौत हो गई। महिला के पति को गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने चालक को डीसीएम सहित पकड़ लिया है। एट थाना क्षेत्र के ग्राम सतोह निवासी शेखावत (30) गुरुवार की सुबह अपनी साली नसरीन (25) व साढू़ कलीम (28) निवासी मलोसी थाना दिबियापुर जिला औरैया के साथ बाइक से उरई स्थित रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने आ रहे थे।

जब उनकी बाइक एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित गिरथान के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उछलकर सडक़ पर गिरे और फिर नसरीन व शेखावत डीसीएम के पहियों की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि गंभीर रूप से घायल कलीम को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक शेखावत और नसरीन मजदूरी करते थे। उसका साढू कलीम भी मजदूरी करता है।

शेखावत के दो पुत्र सोहेल व रेहान व पुत्री शहनाज है। जबकि नसरीन के कोई बच्चे नहीं थे। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर जाम भी लगा रहा, जिसे पुलिस ने मशक्कत के बाद हटाया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें