ऊमरी/रामपुरा। कस्बे में शुक्रवार की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चोर को पकड़कर कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
रामपुरा के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी चंद्रेश शर्मा के घर से चोरों ने शुक्रवार की रात जेवर, नगदी सहित अन्य सामान पार कर दिया था। पड़ोसियों ने जाल खुला देखकर मध्य प्रदेश के भिंड जनपद में रिश्तेदारी में गए गृहस्वामी को फोन से सूचना दी थी। गृहस्वामी ने घर पहुंचकर पुलिस को चोरी की जानकारी दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।
रविवार की सुबह पुलिस ने मोहल्ले के अमित अवस्थी को पकड़कर उसके पास से गैस सिलेंडर, चूल्हा, सूटकेस, पर्स, पांच सौ रुपये, आधार कार्ड बरामद कर लिया। गृहस्वामी की तहरीर के अनुसार उसने 35 हजार रुपये नगद व लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी होने की बात कही थी। जो अभी चोरों से बरामद नहीं हुआ है।