फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 70 फीसदी स्कूलों में रिपोर्ट कार्ड वितरित

Mon, 01 Apr 2024 03:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/मुहम्मदाबाद। शनिवार को जिले के परिषदीय स्कूलों में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक, प्रशिक्षण एवं बच्चों को रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आज 70 फीसदी स्कूलों में रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए हैं। शहरी क्षेत्र के सभी स्कूलों में रिपोर्ट कार्ड बांटे गए है। कुछ जगह पर आज नहीं बंट पाए है तो वहां एक अप्रैल को रिपोर्ट कार्ड बंटेंगे।
विज्ञापन

नदीगांव ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय कुसमरा व रामपुरा ब्लॉक के प्राइमरी किशुनपुरा, आदि में आज रिपोर्ट कार्ड नहीं बंट पाए। यहां पढ़कर परिणाम सुनाया गया। साथ ही कहा गया कि एक अप्रैल को रिपोर्ट कार्ड दिए जाएंगे। डकोर ब्लॉक के कन्या प्राथमिक विद्यालय जैसारी कला, उच्च प्राथमिक विद्यालय टिमरों में विद्यालय प्रबंध समिति का प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला समन्वयक प्रशिक्षण विश्वनाथ दुबे, एआरपी डकोर रोहित कुमार ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैठक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। जिसमें प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य महिला एवं पुरुष सदस्यों को प्रबंध समिति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार दीक्षित, संदीप तिवारी, प्रीति द्विवेदी, वर्षा कुशवाहा, दीपमाला, राजेश आदि मौजूद रहे।
उधर महेबा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बिनौरा वैद्य में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक तनवीर अहमद की मौजूदगी में प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुकेश ने बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान जितेंद्र श्रीवास्तव, पूजा विदुआ, शिवेंद्र मोहन,भूपसिंह, दीपमाला, चंद्रशेखर, श्यामकरण, देवेंद्र, आदि रहे ।
विज्ञापन




कक्षा के अव्वल बच्चे सम्मानित
माधौगढ़। उच्च प्राथमिक विद्यालय हैदलपुरा में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों की परिषदीय परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों को परीक्षा परिणाम वितरित किए गए। प्रधानाध्यापक सीमा सिंह ने बताया कि कक्षा 6 से 8 तक 57 बच्चे पंजीकृत थे। जिसमें सभी उत्तीर्ण हुए। कक्षा आठ में राशि, कक्षा सात में यश प्रताप, आठ में ज्योति प्रथम रहीं। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय धमना में कक्षा 8 तक के छात्रों को परीक्षाफल वितरित किया गया। प्रधानाध्यापक नसीम खान, राजेंद्र सिंह, शेरसिंह, ने बताया कि प्राथमिक में पंजीकृत 37 व जूनियर में पंजीकृत 67 छात्रों को परीक्षाफल वितरित कर दिए गए हैं। कक्षा 8 पास कर चुके बच्चों को नौ में प्रवेश के लिए प्रेरित किया। इस दौरान गुफरान खान, हिमांशु आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें