उरई। महिला व एक युवक की अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रिनियां गांव निवासी गुटई की 60 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट मेें आ गई। जिससे उवकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह ट्रैक पर कैसे पहुंची परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं शनिवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के बाहर झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर 18 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त हरदोई निवासी हिमांशु द्विवेदी के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात को पुणे से हरदोई ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। पुलिस का कहना है कि डिब्बे के गेट पर बैठे होने की वजह से वह गिर गया है। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)