उरई। उरई भुआ सेक्शन के रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 के पास अन्ना मवेशियों का झुंड मेमू से टकरा गया। जिसकी वजह से मेमू 10 मिनट क्रासिंग के पास खड़ी रही। मौके पर पहुंचे गेटमैन ने इंजन में फंसे मवेशियों को हटाया। तब जाकर मेमू गंतव्य की ओर रवाना हुई।
बुधवार की सुबह 11.03 बजे कानपुर से झांसी की ओर जाने वाली मेमू जब रेलवे क्रासिंग के पास से गुजर रही थी, तभी अन्ना मवेशियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर आ गया। जब तक मेमू के चालक ने ट्रेन को रोका। तब तक दो मवेशियों की इंजन में फंसने से मौत हो गई। चालक ने इसकी सूचना झांसी कंट्रोल रूम और उरई रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस एससी सोनी को दी। डिप्टी एसएस के निर्देश पर गेटमैन ने मौके पर जाकर मेमू के इंजन में फंसे मवेशियों को हटाया। तब जाकर मेमू 11 बजकर 13 मिनट पर गंतव्य की ओर रवाना हुई। बता दें कि आए दिन अन्ना मवेशी ट्रेन संचालन को लेकर बाधा उत्पन्न करते हैं।