फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुप्रिया ने राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रदेश में पाया पहला स्थान

विज्ञापन
छात्रा अनुप्रिया को सम्मानित करते डीवी कालेज प्राचार्य व अन्य प्राध्यापक। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। दयानंद वैदिक कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अनुप्रिया त्रिपाठी ने परिवहन विभाग की तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2021 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया है। अनुप्रिया को बीस हजार रुपये नगद, ट्राफी और प्रमाणपत्र दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला राजेेंद्रनगर निवासी बिजनेसमैन दिनेश त्रिपाठी की बेटी अनुप्रिया ने चित्रकला प्रतियोगिता के प्रत्येक चरण में अपने प्रासंगिक चित्रों से सभी को प्रभावित किया। अनुप्रिया ने सर्वप्रथम जिला स्तरीय, फिर मंडल स्तरीय और अंतिम चरण में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कालेज की ओर से भी अनुप्रिया का सम्मान किया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर राजेश चंद्र पांडेय, मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ गौरव यादव, डॉ माधुरी रावत, डॉ अतुल बुधौलिया, डॉ साम्या बघेल, डॉ, अंगद, डॉ सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
------------
पोस्टकार्ड पर लिखी वीर सेनानियों की भूमिका
उरई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पोस्टकार्ड लेखन का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने पोस्टकार्ड पर स्वतंत्रता की लड़ाई में वीर सेनानियों की भूमिका पर अपने विचार लिखें। प्रधानाचार्य रामगोपाल त्रिपाठी ने बताया कि इस पोस्टकार्ड केमाध्यम से छात्र आजादी के गुमनाम नायकों व भविष्य के भारत को लेकर पोस्टकार्ड पर अपने विचार प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकेंगे। इस दौरान यजुवेंद्र शर्मा, अखिलेश दुबे, राजेश गुप्ता, शोभित गौतम, शिवकुमार राठौर, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें