फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिकौली को आसानी से हराकर निनावली ने जीत दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चंबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित चंबल क्रिकेट लीग के पांचवें दिन रविवार को हुकुमपुरा ग्राऊंड पर निनावली जागीर और डिकौली टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें निनावली की टीम ने डिकौली की टीम को पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच निनावली टीम के ब्रजेंद्र सिंह को चिकित्साधिकारी डॉ. कमल कुमार कुशवाहा और चंबल पर्यटन के प्रबंधक अजय कुमार ने दिया।
निनावली टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का का फैसला किया। डिकौली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 73 रन बनाए। निनावली टीम के शिवम व ब्रजेंद्र सिंह ने दो-दो विकेट लेकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। इसमें विवेक ने 19 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी निनावली टीम ने आवश्यक रन 10.3 ओवरों में पांच विकेट पर बना लिए। बृजेंद्र सिंह ने 19 रन बनाए। डिकौली टीम के कुलदीप ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें