फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह को समाज के लिए बेहतर कदम बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अखिल भारतीय पांचाल महासभा समिति की ओर से रविवार को सामूहिक विवाह महायज्ञ व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें चार कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया। जबकि समाज के चार ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह हिंदू रीतिरिवाज के अनुसार बैंड बाजों के साथ शहर के जालौन बाईपास से घुड़ चढ़ी की रस्म अदा की गई। वर-वधू के साथ आने वाले मेहमानों के लिए भोजन की उचित व्यवस्था की गई। सभी जोड़ों को शहर के गणमान्य लोगों ने आशीर्वाद दिया और उन्हें उपहार भेंट किए। मुख्य अतिथि शिक्षाविद अशोक राठौर ने जोड़ों को आशीर्वाद देकर सामूहिक विवाह को समाज के विकास के लिए एक बेहतर कदम बताया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष रमेश पांचाल, जिलाध्यक्ष रामाशंकर पांचाल ने बताया कि सभी कन्याओं को उपहार समेत घरेलू सामान व आभूषण व कपड़े आदि दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनरेश ने की। इस दौरान मइयादीन पांचाल, कोमेश पांचाल, लालसिंह, घनश्याम, ब्रजेंद्र मोहन, सोमेश, धर्मेंद्र, ज्ञानदास, विनय पांचाल आदि लोग मौजूद रहे।
------------------
इन जोड़ों ने लिए सात फेरे
उरई। पांचाल समाज समिति विवाह महायज्ञ में प्रियंका संग रितुराज, जसोदा संग प्रदीप पांचाल, पूजा संग प्रदीप पांचाल, आकांक्षा संग रामजी ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें