कोंच। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ एसडीएम कोंच अशोक कुमार नेे गुरुवार को पूनम देेवी का फुलैला की मतदाता सूची में दर्ज नाम को चुनौती देनेे वाली अर्जी खारिज कर दी है। ग्राम अमीटा निवासी ऋषिकांत ने एक से अधिक जगह से मतदाता सूचियों में पूनम के नाम का हवाला देते हुए फुलैला की निर्वाचक नामावली से उनका नाम खारिज करने के लिए अर्जी दी थी।
इसमें बताया था कि पूनम पुत्री मंतराम का नाम कोंच विकासखंड के ग्राम फुलैला की निर्वाचक नामावली में 24 मार्च को वार्ड संख्या 10 में क्रम संख्या 905 पर अंकित किया गया है जबकि पूनम इसके अलावा भी अन्य जगहों पर मतदाता सूचियों में वोटर के तौर पर दर्ज हैं। इस पूरे मामले की लंबी चली सुनवाई के बाद एसडीएम अशोक कुमार ने ऋषिकांत की आपत्ति को खारिज कर दिया हैै। इसके पीछे तर्क दिया हैै कि कोई भी व्यक्ति यदि एक से ज्यादा प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र की नामावलियों में निर्वाचक के रूप में दर्ज है तो उसका नाम उस निर्वाचक नामावली में वैध माना जाएगा जहां वह सामान्य रूप से निवास कर रहा है। बता दें कि पूनम को भाजपा ने पहाड़गांव जिला पंचायत सीट पर उम्मीदवार घोषित किया है।