फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम सिंह कालपी सीट से बसपा प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। बहुजन समाज पार्टी का विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को यहां एक गेस्ट हाउस में हुआ। इस मौके पर बुंदेलखंड क्षेत्र के मुख्य सेक्टर प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कालपी विधानसभा सीट से श्याम सिंह पाल उर्फ छुन्ना पाल को चुनाव प्रभारी व प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन

सेक्टर प्रभारी ने कहा कि 2022 के विधानसभा के चुनाव में मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाना है। बसपा ही एकमात्र पार्टी है जो कि हर वर्ग के लिए काम करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बसपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं। नवनियुक्त प्रभारी श्याम सिंह ने भी दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने की बात कही।
सम्मेलन में पूर्व मंत्री चैनसुख भारती, पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति, पूर्व कोआर्डिनेटर जगजीवन अहिरवार, माधौगढ़ प्रत्याशी शीतल कुशवाहा, नगर पालिकाध्यक्ष बैकुंठी देवी, कदौरा नगर पंचायत अध्यक्ष जमीर आलम, रमादेवी अहिरवार, ऐनुल हसन मंसूरी व रमन प्रकाश साधक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें