फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में शामिल हुए बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। साल के पहले ही दिन जिले में बसपा को एक और झटका लगा है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह पाल समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। मानसिंह ने मंगलवार को लखनऊ में सपा के प्रदेश पदाधिकारियों के सामने पार्टी ज्वाइन की और नेतृत्व को समाज का पूर्ण समर्थन दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष के सपा में शामिल होने से बसपा में एक बार फिर उथल पुथल मची हुई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पालिका और फिर हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में लगातार कभी बसपा का गढ़ माने जाने वाले जिले से पार्टी का जनाधार कम होता जा रहा है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा के पूर्व विधायक छोटे सिंह पाल को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। कुछ दिन पहले बसपा के कद्दावर नेता तिलकचंद्र ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। अभी बसपा ने अपनी स्थिति ठीक करने के लिए जिलाध्यक्ष बदला ही था कि 2015 में पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे कालपी के मानसिंह ने भी सपा का दामन थामकर बसपा को एक और झटका दिया। मान सिंह का कहना है कि वे बसपा से करीब 17 सालों से जुड़े रहे, पहले पार्टी एक आंदोलन हुआ करती थी लेकिन किसान, बेरोजगारों की कोई सुनने वाला नहीं है इसलिए ही उन्होंने बसपा छोड़ने का फैसला किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपराज गुर्जर का कहना है कि मानसिंह के पार्टी में शामिल होने समाजवादी पार्टी जिले में और भी मजबूती के साथ खड़ी नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें