फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के सिर पर हंसिया मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों ने युवक के साथ अभद्रता करते हुए गालीगलौज की। जब भाई ने विरोध किया तो उक्त युवकों ने हसियां से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर हमलावर मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुठौंद कस्बा निवासी ध्रुव तिवारी ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार की शाम छह बजे भाई विपिन और वह ट्यूबवेल पर थे। तभी मिहोना थाना कुठौंद निवासी राजा तिवारी व शनि सिंह निवासी करमुखा थाना कुठौंद वहां आए और उससे गाली गलौज करने लगे। ध्रुव की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें