फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन खड़े करने को लेकर खदान कर्मी भिड़े, फायरिंग तोड़फोड़

विज्ञापन
घायल चालक छिद्दू - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के ग्राम पथरेहटा खंड संख्या पांच और खंड संख्या छह के खदानकर्मियों में गाड़ियां खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि खदान छह के कर्मियों ने खदान पांच के बैरियर में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर फायरिंग दी और वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही रात में एएसपी और एसडीएम कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खंड पांच की तहरीर पर तीन नामजद और 40-50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं खंड छह के कर्मियों ने मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पथरेहटा खंड संख्या पांच के कर्मी अमित राज निवासी झांसी ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि शनिवार की रात नौ बजे सभी कर्मचारी कार्य कर रहे थे। तभी अचानक कल्याण सिंह यादव, सोहन सिंह यादव सोनू के साथ 40 से 50 अज्ञात लोग आए और लाइसेंसी बंदूकों एवं अवैध असलहों से फायर करना शुरू कर दिया। कुछ समझ पाते इससे पहले आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों व बंदूक की बट से हमला कर दिया। बैरियर को कब्जे में लेकर लगा सोलर प्लांट लैपटॉप एंव नेटवर्किंग टावर, जेसीबी, कार, कंटेनर, कैमरे, लोडर सहित अन्य सामान को तोड़ दिया। बैरियर में रखे 54 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया। मारपीट से कर्मी छिद्दू व सद्दाम को चोट आई हैं। आरोपियों ने बैरियर को करीब दो घंटे तक कब्जे में रखा। इस घटना को अंजाम बलवंत सिंह उर्फ गुड्डूसिंह निवादा हमीरपुर ने दिलाया है। क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कल्याण सिंह यादव, सोहन सिंह यादव सोनू सहित 40-50 अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वही खंड छह के ईश्वरी निवासी निवादा हमीरपुर ने अज्ञात कर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर चालकों के साथ मारपीट व लूट का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उधर, खदान में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चालक कमलेश, छिद्दू, ईश्वरी, राकेश, सलीम व संजय को पकड़कर कार्रवाई की। इस बाबत एएसपी असीम चौधरी का कहना है कि मामला ट्रकों के आने जाने को लेकर दो खदान संचालकों के बीच विवाद हुआ था। दोनो पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
-----------------
दो दिन पहले चालकों में मारपीट
पथरेहटा खंड संख्या पांच व छह की खदानों का रास्ता एक है। शुक्रवार को चालक ने ट्रक को बीच रास्ता में खड़ा कर दिया था। इस कारण जाम लग गया था। नाराज होकर खंड संख्या पांच में आए चालकों ने दूसरे ट्रक चालकों के साथ मारपीट कर दी थी। चालकों के साथ हुई मारपीट से नाराज खंड संख्या छह के कर्मचारियों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें