उरई। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के उरई स्टेशन पर रविवार को हड़कंप मच गया। जब मालगोदाम में खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। सूचना पर जब तक मौके पर दमकल गाड़ी पहुंची। तब तक ट्रक जल चुका था।
बता दें कि रविवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे रेलवे मालगोदाम साइडिंग में खाली खड़े ट्रक में आग लग गई। ट्रक सीमेंट लादने के लिए साइडिंग में खड़ा था और ड्राइवर उसमें सो रहा था। अचानक आग लगने से ड्राइवर की आंख खुली और तो उसने कूदकर जान बचाई। चालक ने इसकी सूचना भागकर आरपीएफ थाने में दी। सूचना पर उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस एससी अग्रवाल ने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीमेंट व्यापारी दीपक गुप्ता का कहना है कि मालगोदाम में पानी की व्यवस्था ना होने के कारण ट्रक लगभग पूरा जल गया। आरपीएफ अधिकारियों का कहना है आग कैसे लगी इसका अभी जानकारी नहीं हो सकी है। उधर जिस समय आगजनी की घटना हुई, उसके कुछ देर पहले साबरमती एक्सप्रेस निकल चुकी थी। अगर आग तेजी से होती तो तो कोई बड़ी घटना भी घट सकती थी। वहीं स्टेशन अधीक्षक एसके खरे का कहना है कि खाली ट्रक में कैसी लगी। इसके बारे में ड्राइवर और वहां मालगोदाम पर काम में लगे पल्लेदारों से भी जानकारी की जा रही है।