फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं पर दर्ज कराए गए मुकदमों की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी समेत अन्य कांग्रेसियों पर लिखे मुकदमों पर स्थानीय कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देकर घटना की निंदा करते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, शहर अध्यक्ष डॉ रेहान सिद्दीकी, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी की अगुवाई में दिए ज्ञापन में बताया कि 25 सितंबर को प्रतापगढ़ में गरीब कल्याण मेले में शामिल होने गई आराधना मिश्रा व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी एवं उनके समर्थकों पर प्रशासन ने मुकदमा दर्ज किया है। यह सरकार की तानाशाही है और कांग्रेस इस घटना का निंदा करती है। उन्होंने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की। इस दौरान सुरेंद्र सरसेला, अरविंद सेंगर, चौधरी श्यामसुंदर, मजहर खान, राजेश बुधौलिया, फैजान, माजिद, आलाबख्श आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें