फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर लगाया उत्पीडन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। ससुरालीजनों से प्रताड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सदर बाजार निवासिनी पीड़िता अलका ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका विवाह 6 मई 2017 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार रोहित अग्रवाल निवासी सत्यम कॉलोनी झांसी के साथ हुआ था। तब माता पिता ने दानदहेज दिया था। अतिरिक्त दहेज की मांग होने पर उसके पिता ने 5 लाख रुपये शादी के एक वर्ष बाद आरटीजीएस से भेजे थे। बावजूद इसके उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। पति का व्यवहार अच्छा होने के कारण वह सब कुछ बर्दाश्त करती रही। पति का निधन अक्टूबर 2020 में हो गया। इसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग अधिक उत्पीड़न करने लगे। तब दोनों बच्चियों के साथ पिता के घर कालपी आ गई। पीड़िता ने ससुर रामकिशोर, ब्रजकिशोर, सास उषा, देवर मोहित पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें