फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुराग की ओर बढ़ रही पुलिस, पीएसी भी पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आकांक्षा पर घातक रसायन फेंके जाने के मामले में पुलिस के हाथ सुराग लग रहे हैं। जिसके चलते एक डॉक्टर समेत 10 से 12 संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। वहीं झांसी के मेडिकल कालेज में मिल रहे इलाज से असंतुष्ट परिजनों की शिकायत पर आकांक्षा को अब झांसी के ही एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है। मामले में लगातार हो रहे धरने प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने कोंच क्षेत्र में दो कंपनी पीएसी भी बुला ली है।
विज्ञापन

बता दें कि चार दिन पूर्व कोंच कस्बे के लाजपतनगर इलाके में दुकान पर बैठी आकांक्षा पर दो युवक घातक रसायन फेंककर भाग निकले थे। जिनकी तलाश पुलिस क्षेत्र की गली कूचों तक में कर रही है। गुरुवार को आकांक्षा के जुबान खोलने और उसके मोबाइल का पासवर्ड मिलने के बाद से पुलिस को खुलासे की लाइन मिलनी शुरू हुई है। कोंच इंस्पेक्टर बलिराज शाही का कहना है कि पुलिस के प्रयास जारी है, जल्द ही सफलता भी मिलेगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें