प्रशासनिक अधिकारी बिना मास्क के चलने वालों पर कार्रवाई करते
- फोटो : ORAI
मास्क न लगाने व गुटका खाने पर 22 से वसूला जुर्माना
फोटो- 07- कार्रवाई करते प्रशासनिक अधिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी।
कदौरा। कस्बे में बिना मास्क लगाए और गुटका खाने पर प्रशासन ने डंडा चलाना शुरू कर दिया है। सोमवार को नगर पंचायत ईओ ने कस्बे में नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 लोगों पर कार्रवाई की।
जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र पटेरिया, मयंक वर्मा ने नगर के चतेला तिराहे, बेरी रोड, हरचंदपुर तिराहा, मुख्य बाजार, बस स्टैंड सहित जोल्हूपुर-हमीरपुर स्टेट हाईवे में सघन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बगैर मास्क लगा कर घूम रहे युवकों को पकड़कर जुर्माना वसूला। वहीं गुटका खाकर सार्वजनिक स्थलों में थूकने वालों पर भी सख्ती बरतते हुए उठक बैठक लगवाकर जुर्माना लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा गलती करने पर दोगुना जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि बगैर मास्क लगाए किसी को भी सामान न दिया जाए। नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बगैर मास्क व गुटका खाकर घूमने वाले कुल 22 लोगों से जुर्माना वसूला गया है। सभी को चेतावनी दी है कि अगर दोवारा पकड़े जाने पर दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा। इस मौके पर कांस्टेबल प्रदीप कुमार, आशीष कुमार, रोहित सिंह, अजय कुमार सहित नगर पंचायत कर्मी भी मौजूद रहे।