फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर दस एएनएम व आपरेटर का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही पर दस एएनएम व आपरेटर का वेतन रोका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
कदौरा। कस्बे में सोमवार को आरसीएच फीडिंग लक्ष्य में लापरवाही बरतने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार ने 10 एएनएम व एक आपरेटर का वेतन रोक दिया। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले सप्ताह हुई आरसीएच फीडिंग लक्ष्य की बैठक में चिकित्सा अधीक्षक को कई अनियमितताएं मिली थीं। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि लापरवाही पर सीएमओ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था, सोमवार को संस्तुति होने पर एएनएम अफसा बेगम, विद्या बाथम, पद्मा सचान, ललितेश सागर, दीपिका पाल व वसुधा देवी की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। वहीं संविदा पर तैनात चार एएनएम प्रियंका राठौर, सुनीता राजपूत, रामजानकी व अनीता का सात सात दिन का वेतन रोका, जबकि डाटा फीडिंग में लापरवाही पर एमसीटीएस आपरेटर वीरेंद्र कुमार का एक माह का वेतन भी रोका गया है चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि अगर कार्यों में सुधार नहीं हुआ तो सभी के खिलाफ विभागीय कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें