फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने-बैठने और खेलने के लिए मिलेंगे सुंदर पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर में नगर पालिका की ओर से अमृत योजना के तहत पांच पार्क विकसित किए जा रहे हैं। ताकि लोगों को घर के पास ही सुबह व शाम घूमने के लिए हराभरा स्थान मिल सकें। इसमें तीन पुराने पार्कों को नए तरीके से विकसित किया जा रहा है। दो नए पार्कों को नए सिरे से बनाया जा रहा है। करीब 1.80 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले इन पार्कों में कई जगह 80 से 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष काम भी जल्द पूरे होंगे।
विज्ञापन

------
26.12 लाख की लागत से उदिशा पार्क का सुंदरीकरण
ऑफिसर कालोनी में बने उदिशा पार्क में 26.12 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण का काम होगा। यहां ओपन जिम बनाया जाएगा। साथ ही लोगों के बैठने के लिए नई स्टाइल की कुर्सियां की व्यवस्था होगी। हालांकि इस पार्क में अभी भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं।
---------
60 लाख से चमाचम होगा हाथी पार्क
जेल रोड स्थित हाथी पार्क में 60 लाख रुपये की लागत से पाथवे, बाउंड्रीवाल, छह हाईमास्क लाइट, छह झूले, बीस बेंच और डस्टबिन आदि लगाकर चमाचम किया जा रहा है। यह पार्क पुराना है पर देखरेख के अभाव में कोई नहीं आता था। अब इसे नए सिरे से विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

--------------
मोक्षधाम के सामने 50 लाख से बन रहा पार्क
मोक्षधाम पार्क के सामने पालिका की करीब 60 हजार वर्गमीटर जमीन में कब्जे हो रहे थे। इसे रोकने के लिए पालिका में करीब 25 हजार वर्गमीटर जगह में पार्क विकसित किया है। इसमें 50 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल, पाथवे, बिजली आदि की व्यवस्था की जा रही है।
-------------
14.23 लाख से बदलेगी अमित पार्क की सूरत
कोंच बस स्टैंड के पास एसआर स्कूल के नजदीक अमित पार्क सालों से बदहाल था। इसे 14.23 लाख रुपये की लागत से दोबारा विकसित किया जा रहा है। यहां घास लगाई जा रही है। झूले, पाथवे, बेंच आदि की व्यवस्था की जा रही है। रंग रोगन का काम पूरा हो चुका है।
----------------
वाल्मीकि बस्ती में 29.26 लाख से बन रहा पार्क
पहले यह पार्क ठड़ेश्वरी मंदिर के पास बनना था पर जगह की समस्या के कारण इसे मोक्षधाम के पीछे वाल्मीकि बस्ती के पास विकसित किया जा रहा है। 29.26 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क में बाउंड्रीवाल और झूले आदि का काम शुरू हो गया है।
---------------------
दो तालाब बनेंगे अमृत सरोवर
उरई। शहर में दो तालाबों को अमृत सरोवर के रुप में विकसित किया जा रहा हैं। रामकुंड तालाब को 1.25 करोड़ की लागत से अमृत सरोवर में तब्दील किया जा रहा है। वहीं माहिल तालाब का भी 1.50 करोड़ की लागत से सुंदरीकरण का काम होगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।
माहिल तालाब पर लोग बोटिंग का लुत्फ ले सकेंगे। बोटिंग का काम प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर होगा। इसके लिए निजी फर्म को तीन साल के लिए ठेका दिया जाएगा। नगर पालिका के ईओ विमलापति ने बताया कि इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि पांच जुलाई है। ठेका होनेे के बाद तालाब में पानी भरने से लेकर अन्य व्यवस्थाएं ठेकेदार ही करेगा। बोटिंग से जो आय होगी, वह ठेकेदार की होगी। हालांकि बोटिंग के लिए किराया नगर पालिका निर्धारित करेगी।
नगर पालिका उरई के नगर नियोजक अनिरुद्ध त्रिपाठी का कहना है कि शहर के सुंदरीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्ययोजना बनाकर काम किया जा रहा है। अमृत योजना के तहत होने वाले पार्क के सुंदरीकरण का काम शुरू हो गया है। जल्द काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें