फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्षधाम पार्क के निर्माण में देरी पर ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
सरसौखी गौशाला का निरीक्षण करती डीएम प्रियंका निरंजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने देर शाम ग्राम सरसौखी में स्थित कान्हा उपवन गो आश्रय स्थल, अमित पार्क व मोक्षधाम पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। मोक्षधाम पार्क के निरीक्षण के दौरान कार्य में देरी व पार्क में पानी भरा होने से पर उन्होंने ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सर्वप्रथम कान्हा उपवन गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 170 पशु मौजूद मिले। उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए पानी, छाया, भूसा की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता रहे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कान्हा उपवन गोशाला में चारों तरफ पौधे लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि गोबर खुले में न फेंका जाए और गोबर से कंपोस्ट खाद बनाई जाए। इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड स्थित अमित पार्क व मोक्ष धाम पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जूनियर इंजीनियर न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए के पार्क में बच्चों के खेलने के लिए झूला लगाया जाना सुनिश्चित करें। पार्क की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि दो साल से पार्क बनाया जा रहा है जो अभी तक पूर्ण नहीं किया जा सका। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क के ऊपर से विद्युत तार को देखते हुए स्टीमेट बनाकर अलग शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत नगर में पांच पार्क विकसित किए जा रहे हैं सभी पार्क जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाएं। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील शुक्ला, चीफ ट्रेजरी ऑफि सर आशुतोष चतुर्वेदी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
------
30 को होगा पोषण पंचायत
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया है कि सदस्य सचिव राज्य महिला आयोग के निर्देश पर जनपद में पोषण पंचायत का आयोजन 30 सितंबर को होगा। जनपद में ग्रामीण स्तर पर तहसील ब्लॉक में पोषण पंचायत का आयोजन कराया जाएगा। उक्त पोषण पंचायत में कुपोषित, बच्चों के लिये पुष्टाहार विभाग द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना की जानकारी दी जाएगी। वहीं कार्यक्रम स्थल पर विभागीय प्रदर्शिनी का आयोजन गोदभराई, पोषण अभियान को चलाया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. कंचन जायसवाल प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें