फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में हुए दीक्षांत समारोह में जिले की छात्राओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
गुल्फसा - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वर्ष 2019-20 परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक पाने पर कालपी की दो छात्राओं को झांसी में हुए दीक्षांत समारोह में कुलपति ने एक छात्रा को स्वर्ण व दूसरी छात्रा को कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस पर नगर के लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दमदमा निवासी हाजी सालिम अंसारी की पुत्री गुलफ्सा ने शिक्षा शास्त्र में परास्नातक परीक्षा में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय मे सर्वाधिक अंक हासिल किए। शनिवार को झांसी में आयोजित हुए दीक्षांत समारोह में कुलपति ने गुलफ्सा को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार मोहल्ला कागजीपुरा निवासी राजेश द्विवेदी की पुत्री पलक को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। पलक ने यूनिवर्सिटी के बी टेक की परीक्षा पास की है। गुलफ्सा व पलक दोनों ही भविष्य में सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं। छात्राओं की इस उपलब्धि पर संतराम द्विवेदी, एनुल हसन मंसूरी, राकेश द्विवेदी, अरविंद राठौर सहित बड़ी संख्या में लोंगों ने खुशी जताई है। उधर कालपी कालेज कालपी प्रबंधन की ओर से भी कालेज में छात्राओं का अभिनंदन किया गया।

पलक- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें