फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन ने इटावा को हराकर फाइनल में जगह बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अंडर 16 जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में मेजबान जालौन अजेय है। रविवार को उसने इटावा ए को 21 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे फाइनलिस्ट का निर्णय मंगलवार को होने वाले मैच से होगा। इसमें औरैया और इटावा की टीमें भिड़ेगी।
विज्ञापन

शहर के जमुना देवी ग्राउंड पर खेले गए मैच में जालौन ने पहले बल्लेबाजी कर 29.3 ओवर में 162 रन बनाए। असित पिपरैया और अक्षय प्रताप ने पहले तीन ओवर में आक्रामक अंदाज में 29 रन बनाए। इसके बाद आए गेंदबाज देवांश चतुर्वेदी ने गजब की गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को नचा डाला। अक्षय और असित के आउट होने के बाद टीम दबाव में आ गई। इसके बाद कुलदीप और राजदीप ने 37-37 रन बनाकर टीम के ऊपर से दबाव हटाया। असित ने 10, अक्षय प्रताप ने 20 और साहिल ने 10 रन बनाए। पूरी टीम 162 रन पर 30 वे ओवर में आउट हो गई। इटावा की ओर से प्रशांत ने तीन और देवांश ने दो विकेट लिए।
इटावा के बल्लेबाज भाग्यशाली रहे। कई आसान कैच क्षेत्र रक्षकों के टपकाने से उन्हें संभलने का मौका मिल गया। ईक्षाक ने जबरदस्त बैटिंग कर 44 रन बनाए। वह जब तक क्रीज पर रहे इटावा को मुकाबले में बनाए रखा। इसके अलावा देवांश ने 25 और प्रशांत ने 14 रन बनाकर उनका साथ दिया। 27वें ओवर में इटावा टीम 141 रन पर आउट होकर 21 रन से हार गई। जालौन की ओर से अंशु पाल और अनुज कुशवाहा ने तीन तीन और प्रिंस ने दो विकेट लिए। मैन आफ द मैच अनुज रहे। इस जीत के साथ जालौन ने फाइनल में प्रवेश पा लिया। अंपायर सुशील दीक्षित और गोविंद चौहान रहे।
विज्ञापन

स्कोरिंग निखिल और विराट ने की। कमेंटेट की भूमिका उत्तम व पुष्पेंद्र ने निभाई। इस दौरान विनय सेंगर, नीरज पाठक, मानवेंद्र पिपरैया, जुझार सिंह राजपूत, संदीप सेंगर, दिवाकर शास्त्री, बबलू प्रधान, गौरव अग्रवाल, राजीव तिवारी आदि मौजूद रहे। मंगलवार को इटावा और औरैया भिड़ेंगे। इसमें बनने वाली विजेता टीम फाइनल में जालौन से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें