फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पहले दिन 481 मतदाताओं में 210 ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेलवे यूनियन की मान्यता के लिए हो रहे हो रहे तीन दिवसीय चुनाव के पहले दिन बुधवार को 210 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे यूनियन की मान्यता के लिए पांच रेल कर्मचारी यूनियन चुनाव मैदान में है, जिसके लिए वोटिंग होनी है। जिसमें पहले दिन 481 मतों में 210 कर्मचारियों ने वोट डाले। चुनाव अधिकारी व मंडल अभियंता टीआरडी प्रकाश तिवारी व पोलिंग अधिकारी राजीव पांडेय, मनोज कुमार, पोलिंग हेल्पर प्रकाश कुशवाहा की देखरेख में पहले दिन का चुनाव हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रथम दिन की वोटिंग सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चली। मतदान में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव, दरोगा देशराज सिंह, डीपी सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, केपी यादव, सत्येंद्र, धर्मेंद्र पटेल, पिंकी आदि मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें