फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघौषित बिजली कटौती से नलकूप ठप, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल्हूपुर (जालौन)। बिजली की अघोषित कटौती से क्षेत्र के नलकूप बंद पड़े हैं, जिससे
विज्ञापन

किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि इस समस्या को विद्युत उपखंड अधिकारी कालपी को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक नियमित रोस्टर के हिसाब से सप्लाई नहीं मिल रही।
कालपी क्षेत्र में नहर नहीं है, किसान सिंचाई के लिए नलकूप पर निर्भर हैं। किरतपुर में 12, शेखपुर गुढ़ा में 8 और देवकली में 10 व्यक्तिगत व सरकारी नलकूप लगे हैं। इस समय रबी फसल को सिंचाई की जरूरत है लेकिन पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। सरकारी नलकूप ऑपरेटर राजेंद्र निषाद, मायदीन, बबलू, रामेश्वर प्रजापति ने बताया कि पांच से छह घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान राजेंद्र निषाद, महेन्द्र, विनोद कुमार ने बताया कि सिंचाई न होने से लगभग 40 एकड़ फसल खराब हो रही है। बताया कि अधिकारियों को ज्ञापन दिए लेकिन सुधार नहीं हुआ। उपखंड अधिकारी अभिषेक सचान ने बताया कि जल्द ही आपूर्ति में सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें